July 27, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण।

Read Time:1 Minute, 57 Second

आमिर रेजा (अररिया)

पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को रजोखर में रीजनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से पर्यावरण दिवस मनाया गया।रीजनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संस्थान के डायरेक्टर अदनान मिर्ज़ा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम हुए पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी साझा किए। इस अवसर पर डायरेक्टर अदनान मिर्ज़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्ष आवश्यक है। इससे पर्यावरण शुद्ध रहता है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।स्कूल परिसर में आम, कटहल सहित कई फलदार वृक्ष लगाए गए हैं।इस मौके पर एक दर्जन से अधिक पौधे का रोपण किया गया है।पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।स्कूल के प्रिंसिपल खुर्रम रेज़ा ने बताया कि हम सब मानव का कर्तव्य बनता है की हर संभव पर्यावरण का संरक्षण करें।पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित छाया चित्र बनाकर शिक्षक के सामने प्रस्तुत किए।इस मौके पर शिक्षक अदनान मिर्ज़ा, खुर्रम रेज़ा, शहबाज हसन, शिव शंकर, विशाल, सद्दाम, मौलाना अतहर, हाफिज शम्स ज़िया, शिक्षिका सादमा, फरीदा सहित कई छात्र एवं छात्राओं व शिक्षक उपस्थित थे ।

Previous post अग्निकांड की घटनाओं के न्यूनीकरण बचाव एवं रोकथाम को लेकर हुई बैठक ।
Next post विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial