July 27, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण

Read Time:2 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार राम के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण लाल सहांजी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समरेन्द्र गाँधी, अवर न्यायाधीश- प्रथम सह प्रभारी सीजेएम तेज प्रताप सिंह, अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा, मोनिका, सुश्री योगिता एवं अन्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं सचिव रमेश प्रसाद जैसवाल उक्त आयोजन में उपस्थित थे। वही वन विभाग की और से फारेस्ट रेंजर सत्येन्द्र झा के साथ पैनल अधिवक्ता यशस्वी कुमार के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आशीष कुमार झा, विजय शंकर झा एवं सिंटू कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एडीजे अनिल कुमार राम के द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं संतुलित रहें।

Previous post नगर निगम कार्यालय में महापौर ने जनता दरबार लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
Next post विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial