विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल की अगुवाई में कस्तूरबा विद्यालय प्रांगण में दर्जनों फलदार पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिसको लेकर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया कि वृक्षों के कारण हमें अमूल्य ऑक्सीजन उपलब्ध होता है। यदि वृक्ष नष्ट हो जाएंगे तो मानव सभ्यता भी नष्ट हो जाएगी। अतः इनके श्रृण से मुक्त होने के लिए इनके उपकार को धन्यवाद प्रकट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में दर्जनों फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी लोगों से एक एक पौधे लगाने की भी अपील की गई। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष कांत कुअंर व मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक पौधा सौ पुत्रों के बराबर होता है। एक वृक्ष 250 लीटर से अधिक ऑक्सीजन उत्पन्न करता है। बताया धरती के भगवान कोई हैं, तो वृक्ष हैं। उन वृक्षों की हमें रक्षा करनी है, उनका संरक्षण करना है। इस अवसर पर मुकेश यादव, रघुनाथ मंडल, विकास विश्वास, जितेंद्र मंडल, उत्तम भगत सहित भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
