मखाना खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरेली पंचायत के मरंगी गांव के समीप चिकनी बहियार में मखाना के खेत में अज्ञात शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है ।ग्रामीणों ने अज्ञात शव की जानकारी स्थानीय थाना को दिया। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मरंगी गांव के निवासी बटेश्वर केवट मखाना के खेत में पटवन के लिए पाइप बिछा रहा था। इसी दरमियान मखाना खेत में अज्ञात शव को देखा ।पटवन छोड़ बटेश्वर केवट गांव में आकर इसकी सूचना दिया सूचना पाते ही ग्रामीणों की भीड़ ब बहियार की ओर चल पड़ी । खेत में नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला है ।आसपास के मखाना के पत्ते एवं जंगल आदि बिखरे टूटे पड़े हुए हैं। घटनास्थल पर शव के साथ छेड़खानी भी हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरिपसाद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा इसकी पहचान के लिए संपर्क किया जा रहा है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
