July 27, 2026

मखाना खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Read Time:1 Minute, 29 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरेली पंचायत के  मरंगी गांव के समीप चिकनी  बहियार में  मखाना के खेत में अज्ञात शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है ।ग्रामीणों ने अज्ञात शव की जानकारी स्थानीय थाना को दिया। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मरंगी गांव के निवासी बटेश्वर केवट मखाना के खेत में पटवन के लिए पाइप बिछा रहा था। इसी दरमियान मखाना खेत में अज्ञात शव को देखा ।पटवन छोड़ बटेश्वर केवट गांव में आकर इसकी सूचना दिया सूचना पाते ही ग्रामीणों की भीड़ ब बहियार  की ओर चल पड़ी । खेत में नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला है ।आसपास के मखाना के पत्ते एवं जंगल आदि बिखरे टूटे पड़े हुए हैं। घटनास्थल पर शव के साथ  छेड़खानी भी हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरिपसाद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा इसकी पहचान के लिए संपर्क किया जा रहा है।

Previous post धुरीयाही में घर घर कचरा संग्रह कार्य हुआ प्रारंभ।
Next post मामूली विवाद में हुई मारपीट में दो गंभीर समेत चार घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial