October 28, 2026

Read Time:1 Minute, 56 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार के पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह की माता बुधिया देवी कि मंगलवार को उनके पैतृक आवास कटिहार के बड़ी बथना में निधन हो गया था। मां के दुख से परिवार उबर भी नही पाया कि बुधवार को अर्थी निकलते ही पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह के बड़े भाई अधिवक्ता रामानंद सिंह का हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। इसके बाद मां बेटे दोनों की अर्थी एक साथ निकली और दोनों का अंतिम संस्कार मनिहारी के गंगा तट पर हुआ। प्राणपुर विधानसभा की वर्तमान विधायक निशा सिंह पूर्व मंत्री स्व विनोद सिंह की पत्नी और बुधिया देवी की बहू है। विधायक निशा सिंह अपने सास और देवर के इस दुखद निधन से गहरे सदमे में है।बुधवार को मनिहारी के गंगा तट पर मां बेटे का अंतिम संस्कार के अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पुर्व विधायक विभाष चौधरी, पुर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्र भूषण ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय, उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, भाजपा नेता कैलाश सिंह, अरुण सिन्हा, अमित सिंह, अरुण चौधरी, गुड्डू यादव, संजय मंडल सहित मंत्री परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मित्र आदि मौजूद रहे।

Previous post मामूली विवाद में हुई मारपीट में दो गंभीर समेत चार घायल ।
Next post प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial