October 28, 2026

प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति की बैठक ।

Read Time:4 Minute, 25 Second

रतन कुमार ओझा (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। आयोजित बैठक में पूर्व से लिए गए प्रस्तावों पर कारवाई नहीं होने को लेकर सभी मुखिया ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। वही पंचायत समिति सदस्य जगरनाथपुर पंचायत के मो अजीमुद्दीन ने पूरे बैठक में अपने मौन धारण की तख्ती लिए बैठे रहें। इस तरह से अपने सदन में नही रख सका कोई बात। जिसको लेकर मो अजीमुद्दीन ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य की बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर किसी प्रकार की कोई कारवाई नहीं किया जाता है। बस सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। बताया बैठक नियमाकुल 2 महीने के दरमियान होनी चाहिए, जबकि यहां बैठक 10 माह में आयोजित की जाती है। जो बिल्कुल मनमानी को दर्शाता है। साफ तौर पर पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुउद्दीन ने बताया कि पूर्व में हुए बैठक में जो भी पदाधिकारिगण अनुपस्थित थे उनपर कारवाई व स्पष्टीकरण का प्रस्ताव लिया गया था जिसपर आजतक कोई कारवाई या स्पष्टीकरण नहीं पूछा गया। साथ ही पंचायत समिति सदस्य की बैठक में हम सदस्यगण शिक्षा व्यवस्था या अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल या कमी पर सदन का ध्यान केंद्रित करवाते हैं जिसे प्रस्ताव पर लिया जाता है, ताकि उसपर सुधार हो सके। लेकिन लिए गए प्रस्तावों पर आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसको लेकर पूरे बैठक में हम अपने आप को मौन धारण किए हुए हैं। साथ ही बलुआ पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू ने बताया कि गत बैठक में लिए गए किसी भी प्रस्ताव पर कोई भी कारवाई नहीं किया गया है, जिसको लेकर हम सभी मुखियागण इस पंचायत समिति सदस्य की बैठक का बहिष्कार करते हैं। दूसरी तरफ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदिनी ने बताया कि आज पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इसमें पूर्व में लिए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बैठक किया गया। मुखिया द्वारा किए गए बहिष्कार पर पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि मुखियागण किस बिंदु पर बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं उन को देखा जा रहा है।साथ ही सभी मुखियागण ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक का बहिष्कार किया है। गौरतलब हो कि पंचायत समिति के बैठक में लिये गए प्रस्ताव की प्ररित नही होना कही न कही संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। इस तरह से बैठक कर कॉलम पूरा कर लिया जाता है। तो ऐसे में कैसे हो पाएगा सुधार और अन्य योजनाओं के लाभ आम तक कैसे पहुँचेगा। इस अवसर पर बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, पीओ संजीत कुमार, उपप्रमुख रीना देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया में सागर यादव, कंदलाल मुर्मू, रुस्तम अलि, रानी देवी, रीना देवी, पंचायत समिति सदस्य अरजलाल सोरेन सहित पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

Previous post
Next post बिहार लेबर पार्टी का लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial