मकान का शटरिंग खोलने के दौरान टंकी में गिरकर एक मजदूर की मौत, दो मुर्छित ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
रोशना ओपी क्षेत्र अन्तर्गत उत्तरी लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या 10 नंदसुरी महादेवपुर गांव में नवनिर्मित मकान का सेटरिंग खोलने के दौरान पानी की टंकी में एक मजदूर के गिर जाने से दम घुटने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए टंकी में घुसे दो मजदूर भी दम घुटने के कारण बेहोश हो गए।किसी तरह तीनों मजदूरों को निकाला गया। बेहोश दोनों मजदूरों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्राणपुर भेजा गया। जहां पर डॉक्टर अभिनंदन कुमार ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तम इलाज हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा। इधर मकान मालिक उपेन सिंह के पुत्र 45 वर्षीय सिंघेश्वर सिंह की मौत हो जाने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी हैला देवी रोते बिलखते बताया कि मकान का सेंटरिंग खोलने के दौरान पानी पीने नीचे आ रहा था की पानी की टंकी में पैर फिसलने से गिर गया। गिरने के दौरान बारी बारी से दो मजदूर उसे निकालने के लिए जब टंकी में घुसे तो दोनों की स्थिति गंभीर हो गई और दोनों भी फंस गए। किसी तरह चौथा मजदूर जाकर तीनों को निकाला।घटनास्थल पर ही सिंघेश्वर सिंह की मौत हो गई। मृतक को तीन लड़का और एक लड़की है। मृतक के पिता ने बताया कि अपना घर का सेंटरिंग खोलने के लिए तीन मजदूर बाहर से तथा एक मजदूर मेरा बेटा सुबह से लगा हुआ था। उक्त घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स दिया तथा आगे की प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
