खनन निरीक्षक से धक्का-मुक्की मामले में 7 लोगों पर प्राथमिकी ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
अवैध रूप से मिट्टी खनन को लेकर खनन निरीक्षक नेहा कुमारी के साथ धक्का-मुक्की एवं उनके ड्राइवर के साथ मारपीट करने के आरोप में 7 नामजद एवं अन्य 15 अज्ञात लोगों पर रोशना ओपी में प्राथमिकी दर्ज हुई। रोशना ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि महानंदा नदी के पूर्वी किनारे लाभा पुल के नजदीक अवैध रूप से मिट्टी खनन को लेकर खनन निरीक्षक द्वारा मिट्टी से लदा ट्रैक्टर को रोक कर पूछ ताछ किया जा रहा था कि महेश यादव, शिव बच्चन यादव, बनारसी यादव, मुन्ना यादव, राजपति यादव, बुध यादव, उमेश यादव सभी साकिन बाबूपुर एवं अन्य अज्ञात 15 लोगों ने धक्का-मुक्की गाली गलौज एवं ड्राइवर के साथ मारपीट किया। लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। खनन निरीक्षक ने बताया कि महानंदा नदी के पूर्वी किनारे लाभा पुल के निकट अवैध रूप से मिट्टी खनन की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद जब कार्रवाई हेतु खनन स्थल पहुंचा गया तो देखा कि मिट्टी से लदा ट्रैक्टर आ रहा है। ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ किया जा रहा था कि इतने में सात नामजद लोगों ने एवं 15 अज्ञात लोगों द्वारा जोर जबरदस्ती ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गए एवं मेरे साथ धक्का-मुक्की व गाली गलौज किया। तथा मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट किया है। जिसको लेकर रोशना ओपी में करवाई हेतु लिखित आवेदन देकर उचित न्याय की मांग की है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
