अमदाबाद नपं में कई सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी अनुमंडल के नवगठित नगर पंचायत अमदाबाद का विकास नजर आने लगा है। मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने जानकारी दी कि कई वार्डों में आमजन की सुविधा का ख्याल रखते हुए बरसात से पूर्व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।इसी कड़ी में वार्ड नंबर 2 के पार्षद शेख अब्दुल कयूम के प्रयास से मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला तक सड़क बनने का काम तीन चौथाई पूरा हो गया है जिसमें 310 फीट सड़क का ढलाई पूरा कर लिया गया है।बताते चलें कि पार्षद अब्दुल कयूम ग्राम पंचायत में भी दो बार वार्ड सदस्य और एक बार पंचायत समिति के रूप में सेवा दे चुके हैं। जिस सड़क का निर्माण प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला तक किया गया है उस विद्यालय का भवन भी काफी जर्जर हो चुका है। पार्षद ने शिक्षा विभाग से उक्त जर्जर भवन की जल्द मरम्मती की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि आगे भी अनेक योजनाओं से नागरिकों को लाभ मिलेगा।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
