July 20, 2026

राज्यपाल के द्वारा शिक्षक पंकज हूए सम्मानित ।

Read Time:1 Minute, 24 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के कर्मठ शिक्षक और साइंस स्टडी जोन के निदेशक पंकज कुमार साह को बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेंकर के स्वर्णिम हाथों से सम्मानित किया गया। एजुकेशन कनकलेभ में पंकज के अलावा शिक्षक रविंद्र कुमार मंडल और कुंदन कुमार साह भी सम्मानित हुए।पंकज कुमार साह को सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर महामहिम द्वारा सम्मानित किया गया जिससे अनुमंडल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सम्मानित होने के बाद राज्यपाल ने पंकज से क्षेत्र की भौगोलिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक स्थिति से भी अवगत हुए।पंकज ने महामहिम से मनिहारी आने का भी न्योता दिया जिस पर महामहिम ने मौन स्वीकृति भी दी।पंकज के सम्मानित होने पर परिवार, छात्र गण, मित्र बंधु, और बुद्धिजीवियों ने अतिरिक्त शुभकामना दी।

Previous post अमदाबाद नपं में कई सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ।
Next post पूर्व सांसद के स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial