April 6, 2026

बाढ़ एवं सुखाड की पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक ।

Read Time:1 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

अनुमंडल स्तरीय बाढ़ एवं सुखाड की पूर्व तैयारी की समीक्षात्मक बैठक में भाग लेते हुए सदर विधायक, सभापति लोक लेखा समिति, एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार में अवस्थित सभी तटबंधो का सुदृढ़ीकरण नियत समय से पूर्व करा लिया जाए। उन्होंने कहा की ग्रामीण कार्य एवं पथ निर्माण विभाग के पथों पर अवस्थित जर्जर पुलों के डायवर्सन का शीध्र सुदृढ़ीकरण करा लिया जाए जिससे कि आवागमन बाधित ना हो। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति हेतु सभी पावर सब स्टेशन में नियंत्रण कक्ष को बेहतर किया जाए, जिससे आम उपभोक्ताओं के द्वारा दूरभाष पर किए गए शिकायत न केवल दर्ज हो बल्कि उनकी कठिनाइयों को शीघ्र दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखंड के बलुवा पंचायत स्थित सोसा गांव हर वर्ष बाढ़ के पानी से घिर जाता है। इसलिए इस गांव के ग्रामीणों के आवागमन हेतु बेहतर व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में इंजेक्शन एवं अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई होl

Previous post संदिग्ध हर्ष फायरिंग की जांच में जूटी पुलिस ।
Next post सड़क और नाला निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial