April 6, 2026

विद्यार्थियों के सुविधा हेतु पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में सोमवार को पुस्तकालय का शुभारंभ फीता काटकर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास ने किया।इस मौके पर शिक्षा समिति सुशीला देवी, प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान, शशिरंजन पटवे,नोडल शिक्षक मनोज जायसवाल, रहमतुल्लाह, ज्योति जया,सुलोचना कुमारी, ज्योति कुमारी, रूपा कुमारी, नीलम कुमारी, सबा तरन्नुम,अर्चना कुमारी ,विकाश कुमार मौजूद रहे।इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष  सूरज कुमार विश्वास ने कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों को पुस्तक पढ़ने का वातावरण प्रदान में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि एक प्रभावी और उपयोगी पुस्तकालय विद्यार्थियों में पढ़ने,लिखने और बोलने की  क्षमता का विकास करने में अहम भूमिका का निर्वाहन करता है। मौके पर प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान ने कहा कि पुस्तकालय विद्यालय का एक महत्वपूर्ण संसाधन है।नोडल शिक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय अधिगम केंद्र के रूप में कार्य करेगा।इससे नवाचार के कई नए रास्ते भी खुलेगे। वही विद्यार्थियों में पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के साथ साथ पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाते हुए पढ़ने का एक माहौल बनाने में यह पुस्तकालय सफल होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र- छात्राएं म एवं शिक्षक मौजूद थे।

Previous post 40 सीटों पर जीताकर केंद्र में पुनः बनायेगी नरेंद्र मोदी की सरकार—प्रेम कुमार
Next post एसडीओ ने श्रावणी मेला को लेकर किया वैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial