April 6, 2026

बज्रपात के दौरान 7 लोग घायल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढा थाना क्षेत्र मूसापुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में 3 बजे के आसपास बारिश में वज्रपात होने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।देवी घटना के बारे में बताया जाता है कि दोपहर के 3 बजे आई भीषण बारिश में वज्रपात हो गया जिनमे रबीना खातून ,सबीना खातून ,साकिया खातून ,सबरीना खातून ,मुन्नी खातून ,खतीजा खातून मदीना खातून गंभीर रूप से घायल हो गया सभी घायल महिला बताया जा रहा है और सभी का उम्र 40 से 50 के बीच में है वज्रपात होते हैं आसपास के लोगों में दशहद का माहौल हो गया सभी लोग इधर-उधर भागने लगे वहीं कुछ देर के बाद सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से कोढ़ा सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कर सभी को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर भेज दिया गया है ।

Previous post सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु चला बुलडोजर ।
Next post भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial