October 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती।

Read Time:2 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी कटिहार के जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती को मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो,चंद्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष रंजना झा,लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला मंत्री धर्म नाथ तिवारी, शामिल हुए। उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने इस अवसर पर कहा किश्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन से सिखाया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। चाहे कश्मीर हो या फिर बंगाल, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया, उसके हम सदैव ऋणी रहेंगे। आज भाजपा के कार्यकर्ता के साथ संगोष्ठी कर मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के उनके विचारों पर चलने का बात कही। मंचासीन सभी नेताओं ने अपने अपने संबोधन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं के बीच रखने का कार्य किया । इस मौके पर उपस्थित भाजपा के टनटन ठाकुर ,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिना झा, मंडल अध्यक्ष शेखर जयसवाल, निलेश ठाकुर, उमेश पासवान, पप्पू गुप्ता, सीमा झा, प्रियंका सिंह, सोनी सिन्हा, अभिषेक सिंह, जोकसन यादव, विजय सिंह, गब्बर गोसांमी,पवन साह, रितेश सिन्हा,नेहा किरण, संतोष सिंह, प्रभात मिश्रा, सहित संगोष्ठी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने देश के ऐसे महान सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किया।

Previous post बज्रपात के दौरान 7 लोग घायल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज ।
Next post मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े की जांच की मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial