October 28, 2026

संदिग्ध हालत में युवक की मौत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।

Read Time:1 Minute, 17 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

रोशना ओपी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के आधार पर महादेवपुर चाई टोला गांव से संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव उनके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। मृतक की पहचान राजेंद्र चौधरी उम्र 42 वर्ष पिता विश्वनाथ चौधरी साकिन एकलखी थाना गाजोल जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चौधरी लगभग 20 वर्षों से महादेवपुर गांव में रहकर ताड़ी चुलाकर बेचने का काम करता था। उक्त ताड़ी बेचकर अपना भरण पोषण करता था। घटना के संबंध में रोशना ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना को लेकर रोशना ओपी क्षेत्र के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous post एसपी के निर्देश पर मुख्य सड़क पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।
Next post सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial