July 20, 2026

एसपी के निर्देश पर मुख्य सड़क पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

Read Time:1 Minute, 17 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना अंतर्गत मुख्य एनएच 81 केहूनिया मोड़ के समीप जिला अधीक्षक कटिहार के आदेशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें सभी आने जाने वालेमोटरसाइकिल चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण संबंधित कागजात आदि का जांच किया गया। साथ ही मोटरसाइकिल की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बता दें कि वाहन चेकिंग अभियान को देखते ही मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया। कई मोटरसाइकिल चालक अपने रास्ते से ही वापस घर की ओर निकल लिए। वहीं प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर हमारे एसआई दीप नारायण यादव लगातार एनएच 81मुख्य मार्ग सड़क के अलावे कई चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

Previous post अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद भी स्वीकृति नदारद।
Next post संदिग्ध हालत में युवक की मौत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial