पानी निकासी को लेकर बना नाला लोगों के लिए बना सर दर्द।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दिघरी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आगमन हुआ था जिस की तैयारी को लेकर पूरा प्रशासन दिघरी पंचायत में युद्ध स्तर पर पंचायत के विकास कार्य को संपन्न कराने में जुट गए थे। परंतु आनन-फानन में किया गया कार्य ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गया है। जिसका उदाहरण वार्ड नंबर 2 में सड़क में हो रहे जलजमाव की निकासी को लेकर बनाया गया नाला है इस नाले को बनाने वक्त ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था क्योंकि सड़क में जलजमाव हो रही थी जिसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क की ऊंची करण की मांग रखी थी परंतु आनन-फानन में नाला निर्माण करा दिया गया परंतु नाले का निकास नहीं बनाया गया। जिससे सड़क पर जमा पानी महीनों तक सड़क में ही रहेगा। दूसरी तरफ पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। वार्ड सदस्य कुमार ऋषि ने बताया कि पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों को नाले के ऊपर से ही आवागमन करना पड़ता है हर वर्ष बरसात में ऐसी ही स्थिति हो जाती है जिसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया जा चुका है परंतु बरसात बीतने के पश्चात मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। वार्ड सचिव आलोक झा ने बताया कि इस समस्या से ग्रामीणों को प्रतिदिन जूझना पड़ता है। पंचायत सचिव राकेश कुमार ने बताया कि जब तक मुख्य सड़क मे नाले का निर्माण नहीं होता है, तब तक ऐसी समस्या होती रहेगी। जिसको लेकर जिला परिषद एवं विधायक को पंचायत से चिट्ठी के माध्यम से मुख्य सड़क में नाले का निर्माण को लेकर आग्रह किया जाएगा।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
