October 28, 2026

अल इंजाज एकेडमी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

आमिर रेजा (अररिया)

अल इंजाज एकेडमी रामपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें जूनियर वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग के बच्चों ने भाग लिया प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान लाने वाले बच्चो को सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में देश विदेश के सवाल पूछे गए ताकि बच्चो को जेनरल नॉलेज का ज्ञान प्राप्त हो सकें।इस तरह का प्रतियोगिता होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वा मन लगाकर पढ़ते हैं।स्कूल के डायरेक्टर जमालुद्दीन ने बताया कि जेनरल नॉलेज प्रतियोगिता होने से बच्चो को कई ज्ञान प्राप्त हो सकता है जिसमे अपने देश की बात से विदेश तक की नॉलेज हासिल हो सकता है।और बच्चे तन मन लगाकर पढ़ सकते हैं इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है।स्कूल के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे । प्रिंसिपल नेहाल अहमद, मौलाना इम्तियाज़, बख्तियार अहमद, अकबर हयात, अंसर रेजा , आमिर रेजा, शिक्षिका नेहा नाज़, नज़राना परवीन, असरा परवीन आदि।

Previous post पानी निकासी को लेकर बना नाला लोगों के लिए बना सर दर्द।
Next post भूमि विवाद संबंधित जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial