महिला हत्याकांड का किया गया पर्दाफाश प्रैस वार्ता कर दिया जानकारी।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कटिहार ओम प्रकाश के द्वारा बताया गया कि बीते 13 मार्च 2023 के रात्रि में अज्ञात महिला को प्राणपुर थाना क्षेत्र के सदापुर गांव के ब्रह्मचारी आस्थान के समीप गला रेत कर हत्या की गई थी जिसमें प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, मंटू सिंह एवं ग्रामीण पुलिस संजय पासवान के द्वारा टीम गठित कांड संख्या 49/ 2023 का उद्भेदन किया गया, जिसमें अभियुक्त बहन तेतरी देवी पति सुरेंद्र सिंह साकिन महेशपुर थाना मनिहारी एवं सुजन सिंह उम्र 22 वर्ष पिता अशोक सिंह साकिन रामचंद्रपुर थाना प्राणपुर दोनों जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार किया गया, इनके फर्द बयान पर बताया गया कि 3 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे, जहां बसंती सोरेन पति सनातन सोरेन साकिन मेदिनीपुर थाना नया ग्राम जिला झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल निवासी से मुख्य आरोपी भोला महालदार पिता बलराम महलदार साकिन तालसुर थाना हरिश्चंद्र पुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल निवासी के साथ प्रेम हो गई थी, महिला के द्वारा शादी के लिए दवाब बनाने पर मुख्य आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर प्राणपुर थाना क्षेत्र के सादापुर गांव के ब्रह्मचारी अस्थान के समीप लाया गया था जिसको मुख्य आरोपी और सहयोगी भैगना, बहन मिलकर गला रेत कर घटना का अंजाम दिया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी भोला महाल्दार अब भी पुलिस के हत्थे से बाहर है वहीं बहन तेतरी देवी और भेगना सुजन सिंह को गिरफ्तार कर प्राणपुर पुलिस के द्वारा कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ग्रामीण पुलिस संजय पासवान के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
