July 26, 2026

रेलवे की फरमान से दूकानदार हलकान,खुली निविदा के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।

Read Time:2 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार रेल मंडल अन्तर्गत मनिहारी रेलवे स्टेशन के ईर्द गिर्द रेल की जमीन पर छोटी बड़ी दूकानें चलाकर जीवोकोपार्जन करनेवाले वैसे दूकानदार इन दिनों हलकान है। उनकी परेशानी का कारण रेलवे के अधिकारियों द्वारा 17जूलाई से 25 जूलाई 2023 तक रेलवे भूमि से दूकानें हटाने सहित ओपन टेंडर में भाग लेने का फरमान है।रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित जमीन ओपन टेंडर के माध्यम से ऊंची बोली लगानेवाले को जमीन लीज पर देने का फैसला किया है।इस दिशा मे प्रक्रिया आरंभ हो गयी है। अब पूर्व से उक्त रेल की जमीन पर लीज के सहारे दूकानदारों को चिंता सताने लगी है कि खुली निविदा में ऊंची बोली लगाकर लीज प्राप्त कर पाना उनके बूते से बाहर हो जाएगी। ऐसी स्थिति मे रेल की जमीन पर वर्षों से दूकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करनेवाले दूकानदारों ने रेल प्रशासन से पूर्व की भांति लीज की व्यवस्था बनाये रखने की विनती की है। साथ ही खुली डाक के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।समाज सेवी करण मानस,अंगद ठाकुर, जय प्रकाश यादव ने भी रेल प्रशासन से खुली बोली लगाकर रेल भूमि की नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। मनिहरी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों दूकानदारों ने जमा होकर रेल प्रशासन की इस तुगलकी फरमान पर विरोध जताया है।

Previous post महिला हत्याकांड का किया गया पर्दाफाश प्रैस वार्ता कर दिया जानकारी।
Next post अमरूद की खेती से बनिए आत्मनिर्भर, यह तकनीक अपनाकर पढ़ाई के साथ करें आमदनी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial