July 29, 2026

श्वान दस्ते की मदद से अर्धनिर्मित देशी शराब खोजकर किया गया नष्ट ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

आई जी मुख्यालय के निर्दश पर पुर्णिया से श्वान दस्ते के साथ स्थानीय पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा सोमवार को मनिहारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में तलाशी अभियान चलाकर बरामद तीन सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। पूर्णिया से आये सिपाही सह नियंत्रक राजेश कुमार एस आई उदय यादव,विनय मांझी ,एस आई सद्दाम हुसैन ने श्वान दस्ता के साथ मनोहरपुर, लखपुरा,एवं बेलटोला में छापेमारी कर तीन सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब बरामदकर ओन स्पोट नष्ट किया।अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्र से सटे होने के कारण यहां पड़ोसी राज्य से शराब की चोरी छिपे तस्करी के मामले भी प्रकाश में आते रहे हैं। सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू रहने के बाद भी शराब की बरामदगी की हकिकत बयां करती है।आवश्यकता है बड़े शराब माफिया सहित इस गोरखधंधे को संरक्षण देनेवालों पर सख्त कार्वाई की ।

Previous post मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने कसबा क्लब को 2,1से किया पराजित।
Next post सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा का तैयारी जोरों पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial