July 14, 2026

मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने कसबा क्लब को 2,1से किया पराजित।

Read Time:1 Minute, 52 Second

आमिर रेजा (अररिया)

नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.सोमवार को पहले मैच में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया का मुकाबला कसबा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया.,जिसमे मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने मैच में दो गोल किया जबकि कसबा की टीम सिर्फ एक गोल कर पाई.,इस प्रकार मॉडर्न स्पोर्ट क्लब एक गोल से ये पहला मैच जीत लिया,.मॉडर्न चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट में अररिया ,पूर्णिया और कटिहार की कुल आठ टीम भाग ले रही है .जिसका फाइनल मैच रविवार को इसी मैदान पर होगा .मैच में मुख्य रेफरी के रूप में हर्षित आनंद और अब्दुल गफ्फार एवं सदर आलम शामिल थे.जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के अभिजीत कुमार को दिया गया.मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और कैप्टन प्रो जाहिद अहमद ,अध्यक्ष सत्यन शरण ,इश्तियाक आलम जकी अंसारी ,जकीउल्ल होद ,मोहतासीम अख्तर ,साफेल होदा, डी एस ए सचिव मासूम रेजा ,सुष्मिता ठाकुर , नीरज ठाकुर ,चंगेज अंसारी ,तंजील अहमद झुन्नू ,सादिक हासिमी , कमलदाहा के मुखिया मासूम भी मौजूद थे।

Previous post लोजपा (रा) के 8 सदस्यीय शिष्टमंडल पहुंचे बारसोई गोलीकांड के मृतक के परिजनों से मिले।
Next post श्वान दस्ते की मदद से अर्धनिर्मित देशी शराब खोजकर किया गया नष्ट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial