July 28, 2026

तीव्र गति से आ रहे बाइक के द्वारा ठोकर लगनें से दो लोग हुआ जख्मी ‌।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के खुशालपुर गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर एक बाइक को दूसरे बाइक चालक के द्वारा पीछे से ठोकर मारने से तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें प्राणपुर स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र में इलाज उपरांत घर जाने दिया गया। जख्मी बाइक चालक के द्वारा बताया गया कि, कटिहार से लाभा जाने के क्रम में खुशालपुर गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर मोड़ लेने के क्रम में पीछे से तीव्र गति से आ रहे बाइक चालक के द्वारा ठोकर मारने से रफीकुल आलम उम्र 36 वर्ष पिता अब्दुल खालिक, साकिन लाभा, मिसबाहउल आलम उम्र 24 वर्ष पिता अब्दुल कलाम आजाद एवं बीवी मंतसा पति मिसबाहउल आलम दोनों साकिन एवं थाना अहमदाबाद निवासी बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे प्राणपुर पुलिस के सहयोग से प्राथमिक उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर तीनों जख्मी का स्थिति सामान्य बताया गया।

Previous post ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 60 मोबाइल किया वापस।
Next post बाइक सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial