October 27, 2026

बाइक सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के समीप महानंदा तटबंध पर, प्राणपुर पुलिस ने तकरीबन 35 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन बाइक सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली के द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के द्वारा दुर्गापुर एवं सुरयाना गांव में विदेशी शराब की बिक्री चोरी-छुपे की जा रही थी, जिनकी भनक लगते ही छापामारी अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर, अभियुक्त पांडव कुमार यादव एवं इंद्रजीत कुमार यादव दोनों साकिन दुर्गापुर और संजीव कुमार मंडल साकिन सूर्याना थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी को 35 लीटर 310ml विदेशी शराब के साथ दुर्गापुर गांव के समीप महानंदा बांध पर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे कांड संख्या 159/ 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार के साथ प्राणपुर थाना में कई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post तीव्र गति से आ रहे बाइक के द्वारा ठोकर लगनें से दो लोग हुआ जख्मी ‌।
Next post पूर्णिया को पेनाल्टी शॉट आउट 4–1से किया पराजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial