विधायक ने क्षति पूर्ति अनुदान हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा पंचायत की गांधी टोला गांव मे 3 अप्रैल को चंदा देवी के घर में देर रात आग लगी थी।इस आग लगने की घटना मे घर के पास बंधी उनकी एक दुधारू गाय एवं एक बकरी भी जल गयी थी।आपदा प्रबंधन की निर्धारित नियमों के अनुसार उन्हें 41,500 की राशि क्षति पूर्ति के रुप में दिया जाना है।विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में जानकारी दी है कि अंचलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अभिषेक खोलकर उप समाहर्ता मनिहारी को भेज दिया है।इसकी एक प्रति अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन विभाग कटिहार को भी भेज दी गयी थी।उप समाहर्त मनिहारी ने भी ततसंवंधी अभिलेख अपनी संतुष्टि के साथ पत्रांक 298 दिनांक 19- 4-2023 के माध्यम से अनुमंडल कार्यालय मनिहारी को भेज दिया, लेकिन लम्बी अवधि बीत जाने के बाद भी अनुसूचित जाति से आनेवाली अग्नपीड़ित महिला को क्षतिपूर्ति अनुदान नहीं मिलने से नाराज विधायक ने जिला पदाधिकारी से इस दिशा में सार्थक कदम उठाकर संवंधित पीड़ित महिला को प्राप्य क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
