October 28, 2026

हल्की बारिश में सड़क बना झिल आवागमन हुआ प्रभावित।

Read Time:2 Minute, 0 Second

सुरज कुमार सिंह (बरारी)

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 में ग्रामीण मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। यह सड़क गांव को एनएच 81 मुख्य सड़क से जोड़ती है। अगर 1 घंटे भी बरसात हो गई तो इस सड़क में 15 दिन पानी जमा रहता है, क्योंकि जल निकासी हेतु नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। इस पंचायत में जिप अध्यक्ष रश्मि देवी का भी घर है। कई बार ग्रामीणों ने पंचायत के जनप्रतिनिधि का ध्यान इस समस्या पर आकृष्ट कराया था परंतु अभी तक जल निकासी का उचित समाधान नहीं हो पाया है। इस सड़क के किनारे गैस गोदाम, खाद गोदाम भी है। ग्रामीणों को गैस का सिलेंडर लेने एवं खाद लेने में काफी परेशानियां होती है। इस स्थान पर घुटने भर पानी जमा रहता है। विद्यार्थी काफी घूमकर विद्यालय पढ़ने हेतु जाते हैं क्योंकि इस जलजमाव से आवागमन कर पाना बहुत ही मुश्किल कार्य है। ज्यादा दिन पानी जमा रहने पर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है एवं जमे हुए पानी से दुर्गंध भी उठने लगता है। ग्रामीण साधु ऋषि, चंदन कुमार गुप्ता, अमरजीत गुप्ता, घनश्याम कुमार, मुकेश ठाकुर ने बताया कि इस तरफ से आवागमन करने में काफी परेशानियां होती है। जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना चाहिए ।

Previous post भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरवार का हुआ आयोजन।
Next post विधायक ने क्षति पूर्ति अनुदान हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial