11 हजार वॉल्ट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में हल्की-फुल्की बिजली की मरम्मती का कार्य करने वाले बिजली मिस्त्री की 11 हजार वोल्ट के तार के चपेट में आने से मौत हो गई है ।परिजनों का है रो रो कर बुला हाल। डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वशय पंचायत की कुथिया गांव निवासी मोतीलाल महतो के 26 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार महतो उर्फ छोटू शाम के करीब 5 बजे नोहरी में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था ।लेकिन लाइन नहीं काटा गया था इसी दरमियान 11 हजार के तार में हाथ सट गया जिसस ट्रांसफार्मर मैं ही लटकने लगा। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग शाम के 5 बजे अचानक आया और ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया और बिजली ठीक करने लगा लेकिन पावर सब स्टेशन से लाइन नहीं काटा गया था। इसी दरमियान बिजली के तार और ट्रांसफार्मर मरम्मत करना शुरू कर दिया इसी दरमियान 11 हजार के तार की चपेट में आने से इनकी तत्काल ट्रांसफार्मर में झूलने लगा ।तभी आसपास के लोगों ने देखा तो हल्ला किया और विद्युत सब स्टेशन सोनौली में इसकी सूचना दी गई तत्काल लाइन को काटा गया और ग्रामीणों के सहयोग से मृतक शंभू कुमार महतो को ट्रांसफार्मर के ऊपर से नीचे लाया गया। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई ।परिजन एवं ग्रामीण मिलकर इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई है ।समाचार लिखे जाने तक शव परिजनों के पास है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
