July 20, 2026

लायंस क्लब ऑफ कटिहार के 59वां पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित ।

Read Time:7 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

लायंस क्लब ऑफ कटिहार के 59वां पदस्थापना समारोह का उद्घाटन निवर्तमान अध्यक्ष लायन सूरज चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुई। पूर्व जिलापाल लायन संजय अवस्थी, पूर्व जिलापाल उप जिलापाल द्वितीय लायन प्रदीप खेतान, पूर्व जिलापाल दालचंद संचेती, पूर्व जिलापाल डॉक्टर रमन कुमार के साथ पूर्णया के डॉक्टर देवी राम के साथ लायंस क्लब कटिहार के वरिष्ठ सदस्य सह मंच संचालक लायन अरविंद पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में लायन सूरज चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने अपने कार्यकाल सत्र 2022-23 में किये गए सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निवर्तमान सचिव लायन लक्ष्मी गुप्ता ने सचिव प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। जिसे सुनकर हाल तालियों की आवाज़ से गूंज उठा। विगत सत्र में सदस्यों ने सामाजिक कार्य मे कोई कसर नही छोड़ी। लायन डॉक्टर रमन कुमार ने सत्र 2023-24 के लिए चुने गए नए पदाधिकारियों के साथ लियो के नए पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई। लायन प्रदीप खेतान ने सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया के लोगों के बीच समझ की भावना पैदा करना और बढ़ावा देना, अच्छी सरकार और अच्छी नागरिकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देना और समुदाय के नागरिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक कल्याण में सक्रिय रुचि लेना आदि के उद्द्येश्य के साथ मेलविंन जॉन ने लायंस क्लब की स्थापना की । लायन संजय अवस्थी ने कहा कि आज विश्व के 210 देशों में 14 लाख के लगभग सदस्यों के साथ सेवा कर रहे हैं। पूर्व जिलापाल लायन डालचंद संचेती ने अपने संबोधन में नवनियुक्त लायन अध्यक्ष नरेश साह, सचिव लायन आलोक सिन्हा और कोषाध्यक्ष लायन विनय परमार के साथ लियो अध्यक्ष लियो तेजस चौरसिया एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्हीने कहा कि 59 साल पुराना लायंस क्लब कटिहार द्वारा जो सेवा कार्य किये जाते रहे हैं और नए लीडर के साथ महिला को नेतृत्व करने का मौका मिलता है यह अनुकरणीय है। लायन डॉक्टर देवी राम ने कहा कि स्थापना के ठीक तीन साल बाद, लायंस इंटरनेशनल तब अंतर्राष्ट्रीय हो गया जब कनाडा के विंडसर में बॉर्डर सिटीज़ लायंस क्लब की स्थापना हुई। उस समय, लायंस 23 अमेरिकी राज्यों में सक्रिय था, जिसमें कुल 6,400 सदस्य थे जो आज इतनी बड़ी संख्या में हैं। लायन अरविन्द पटेल एवं लायन अनिल चमरिया ने शायराना अंदाज में मंच संचालन किया। क्लब के नव नियुक्त पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई किइस समारोह मे खास बात रह रही कि चेंजिंग द वर्ल्ड लीड योरसेल्फ विषय पर एक सेमीनार का भी आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं ने चर्चा करते हुए दुनिया किस प्रकार बदल रहा और इसमे हमारी भूमिका क्या होनी चाहिए इसपर प्रकाश डाला। इस सेमीनार का संचालन पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे ने किया। उन्होंने कहा कि एक नेत्रहीन के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु दान पेटी का लोकार्पण किया गया जिसे सदस्यों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर लगाया जायेगा और इससे कटिहार लायंस हॉस्पिटल मे आर्थिक सहयोग मिलेगी जिससे निःशुल्क ऑपरेशन किया जा सकेगा। उपस्थित पूर्णिया क्लब के लायन रुपेश डूंगरवाल, पवन मालू एवं पूर्णिया ग्रेटर के सचिव संजय कुमार, के साथ् लायन संजय सिंह, मनोरंजन कुमार आदि ने नए पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए कहा कि लायंस क्लब कटिहार पुनः नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा ऐसा विस्वास है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन अवंतिका परमार ने कहा कि अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ की जगह पौधे देकर लायन चारुलता पटेल, स्वर्ण चमरिया, राखी अग्रवाल, प्रतिमा प्रसाद, उषा सिन्हा आदि ने किया। अपने संबोधन में लायन नरेश साह ने विस्वास दिलाया कि क्लब के सीनियर इस 59 वर्ष पुराने क्लब के नेतृत्व मेरे ऊपर जिस भरोसे के साथ सौपा है मैं उस भरोसे को कायम रखूँगा और बेहतर कार्य करूंगा। पूर्व अध्यक्ष लायन जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विगत वर्ष बेहतर कार्य के लिए स्वर्ण चमरिया, पंकज पूर्वे, जय प्रकाश गुप्ता, तेज कुमार अग्रवाल, नरेश साह, संतोष गुप्ता, निरंजन कुमार, सुनील मेंघानी, राखी अग्रवाल, बबिता गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन लायन संतोष गुप्ता ने किया एवं अतिथियों को भी सदस्यों के हाथों मोमेंटो भेंट किया गया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लायंस क्लब सेंटेनियल के डॉ आशुतोष झा के साथ रेडक्रॉस उपाध्यक्ष डॉ रंजना, डॉक्टर आशीष एवं कई प्रेस प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद गुप्ता, विनोद अग्रवाल, गणेश चौरसिया, निरंजन कुमार, के साथ देवराज शर्मा, निर्मला अग्रवाल, ज्योत्स्ना साहा, मनोज गुप्ता, आदि मौजूद थे।

Previous post 11 हजार वॉल्ट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत।
Next post प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial