October 28, 2026

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम द्वारा जिले के 100 स्कूलों में खोला गया साबुन बैंक।

Read Time:2 Minute, 15 Second

सुरज कुमार सिंह (बरारी)

डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत साबुन एवं सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है जिससे विद्यालय में बच्चे भोजन से पूर्व एवं शौच के पश्चात अपने हाथों को अच्छे से साफ कर सके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को बाल्यावस्था से ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनके व्यवहार में परिवर्तन लाना है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णानंद सादा ने कहा की डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम स्वच्छता के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य कर रहा है जिनके द्वारा विद्यालय में स्वच्छता शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से विद्यालयों में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन तथा विद्यालय को हर संभव सहायता प्रदान की जा रहीं है जिसमें विद्यालय के बच्चों को हाथ धोने के लिए साबुन सैनिटाइजर और स्वच्छता संबंधित पाठ्यक्रम,दीवाल लेखन एवं स्वच्छता संबंधित गेम का वितरण किया जाता रहा है । जिससे विद्यालय में स्वच्छता को बनाए में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। विद्यालय में बाल संसद के सदस्यों के सहयोग से साबुन बैंक रख रखाव की जिम्मेदारी दी गई जिससे सभी बच्चों को साबुन बैंक की आसानी से प्राप्त हो।इस कार्यक्रम के जिला लीड श्री अनिल कुमार ने बताया कि डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम बच्चों की स्वास्थ की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ सहायक है ।

Previous post प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक ।
Next post नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial