October 28, 2026

प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक ।

Read Time:1 Minute, 46 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में कालाजार उन्मूलन अभियान तहत एसपी छिड़काव अभियान की शत प्रतिशत सफलता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने किया।पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने बताया कि कालाजार एक भयानक बिमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलता है। स्वास्थ्य कर्मियों को कालाजार के लक्षण से अवगत कराते हुए हुए बचाव के उपाय बताए गए। बताया चिन्हित क्षेत्रों में लगातार 43 दिनों तक एसपी छिड़काव अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 2757 घरों के 6665 कमरों में छिड़काव किया जाएगा। साथ ही अभियान की सफलता को लेकर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से विचार विमर्श किया गया। बताया 17 अगस्त से क्षेत्रों में कालाजार उन्मूलन अभियान तहत एसपी का छिड़काव शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी, एसडीसी पिरामल से अभिमन्यु कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी, महिला प्रवेक्षिका रूबी कुमारी व अमृता कुमारी आदि मौजूद रहीं।

Previous post लायंस क्लब ऑफ कटिहार के 59वां पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित ।
Next post डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम द्वारा जिले के 100 स्कूलों में खोला गया साबुन बैंक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial