October 28, 2026

तीन घंटे के अंदर अपहरण बच्चा सुरक्षित घर लौटा।

Read Time:2 Minute, 20 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा प्राथमिक विद्यालय से पैदल घर जा रहे 10 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिहला के छात्र आदित्य कुमार विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अपने घर जनकपुर गांव आ रहा था ।इसी दरमियान कटिहार सनौली एस  एच 98 सड़क के सिहला मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बच्चे को उठाकर गाड़ी में बिठा लिया। अन्य बच्चे भी जो साथ आ रहे थे सभी बच्चों ने शोर करना शुरू किया तब तक मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने बच्चे को लेकर कटिहार की ओर चला गया। बच्चे की अपहरण की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजन स्थानीय थाना पहुंचकर सारे मामले से अवगत कराया । बच्चे की अपहरण की बात आग की तरह क्षेत्र में फैल गया। डंडखोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की तथा  विभिन्न थाना को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तथा आसपास के थाने में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया ।पुलिस दवाब के कारण अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को कटिहार में सौरिया की ओर आने वाले एक टेंपो में बैठाकर छोड़ दिया।बताते चलें कि जनकपुर निवासी किशोरी केवट का दस वर्षीय बेटा आदित्य कुमार को प्राथमिक विद्यालय सिहला से पढकर घर लौटने के क्रम में साढे तीन बजे एक अपाची मोटरसाइकिल सवार दो लोग मूंह बंद कर अपने बीच बिठाकर ले भागा था। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव, एएसआई शशिकुमार एवं पुलिस बलों के की तत्परता से बच्चा सकुशल घर पहुंच गया।  

Previous post शहीदों के सम्मान में उन्हें याद करते हुए भारत की प्रगति में भागीदारी बनने की ली गई शपथ ।
Next post अपनी मांगों को लेकर हाथ में लगाया मेहंदी आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial