अपनी मांगों को लेकर हाथ में लगाया मेहंदी आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलिटेटर ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज के मुख्य द्वार पर हाथ में मेहंदी लगा कर किया विरोध-प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता संघ के जिला कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि पूरे 30 दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूरा हो गया है, अभी तक बिहार सरकार की निर्णय नही आया है। सरकारी दर्जा और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे है। सरकार ने तो हम आशा बहनों को 2005 से सड़क पर ला दिया है। जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि अपने-अपने हाथों में मेहंदी से सरकार के खिलाफ में बिहार सरकार हाय हाय, सरकार होश आओ आदि स्लोगन लिखें है। कहा कि दैनिक मजदूरों को भी 500 से कम मजदूरी नहीं दी जाती है। आशा का कार्यक्षेत्र विस्तृत है। बच्चे के जन्म से लेकर टीकाकरण तक काफी काम करना पड़ता है, जिसके अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिलता। अभी तो अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है अगर मांगे नहीं पूरी हुई तो हम लोग आत्मदाह और भूख हड़ताल भी करेंगे। वेतन तय नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में सरकार की नींव हिला कर रख देंगे। इस मौके पर फैसिलिटेटर साधना कुमारी, गीता देवी, सोनी कुमारी, आशा कर्मियों में अमरलता कुमारी, रीता कुमारी, किरण देवी, बबली देवी, प्रतिभा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, लक्खी कुमारी, अनिता कुमारी, माया मति देवी, चाँदनी कुमारी, सरिता कुमारी, सरिता देवी, जुली देवी, लक्मी कुमारी, सरिता मंडल, निलामा मंडल, पुतल कुमारी, राजकुमारी देवी, सोगरा खातून, राजदा खातून, संध्या कुमारी, विवाह देवी, कल्पना देवी, कविता देवी आदि थे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
