April 5, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धुमधाम से मनाया पू‌र्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस ।

Read Time:5 Minute, 7 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी गई। ‌वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। बताते चलें इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कई तरह का प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि 1981 में स्वर्गीय राजीव गांधी ने 80 फीसद लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करके 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। उन्हें देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कंप्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरुआत की। देश में 18 साल की उम्र वाले युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया।वह हमेशा युवाओं के लिए काम करने के लिए लगे रहे।पू‌र्व प्रधानमंत्री के कामों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व विधायक सुनीता देवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी मिशन शुरू किए। दूसरा, उन्होंने यह सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया कि पंचायतों और नगरपालिकाओं को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिया जाए, जिससे वे स्वशासन के प्रभावी संस्थानों के रूप में उभरे।कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि पीएम के रूप में उनके कार्यकाल को दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने ही भारत को बदलने वाली आईटी क्रांति की नींव रखी थी। इस क्रांति ने भारत को बदल दिया। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर के विकास युग में लाकर खड़ा किया। कांग्रेस नेत्री संयोगिता सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ऐसे समझौते किए जो असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति और विकास को वापस लाए। राजीव गांधी ने यह सुनिश्चित किया कि 18 साल के बच्चों को वोट देने का अधिकार मिले। मौके पर कांग्रेस के दिलीप विश्वास,सुनीता देवी,संजय सिंह, संयोगिता सिंह, शाहनवाज खान, गोपाल सोनी, प्रहलाद गुप्ता, अल्तमश दीवान,शंकर शाह, फिरोज कुरेशी, राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह, मन्नी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम, राज आनंद सिंह,मोहम्मद हसन, मीनाक्षी श्वेता, मोहम्मद अखलाक, पंकज तंबाकू वाला, कुंदन झा, राकेश पोद्दार,सौरभ सिन्हा,नीरज पोद्दार,सुबोध यादव, गोपाल यादव,मो० आलमगीर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया अन्नप्राशन दिवस ।
Next post 40 प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial