April 6, 2026

मनरेगा पीओ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में दिया आवेदन ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मनरेगा कार्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों द्वरा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने प्राणपुर थाना को लिखित आवेदन दिया है । लिखित आवेदन देते हुए पीओ श्री कुमार ने कहा है कि प्रखंड मनरेगा कार्यालय प्राणपुर में विगत कई दिनों से कार्यालय समाप्ति के बाद कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वरा चहारदीवारी को पार कर अंदर परिसर में लगे पेड़ – पौधों को क्षति पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि शंका है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वो द्वरा कार्यालय में संरक्षित सरकारी दस्तावेज एवं उपयोगरत सामग्री इत्यादि को गलत मंशा से नष्ट अथवा चोरी भी किया जा सकता है । पीओ ने थानाध्यक्ष से उक्त आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है ।

Previous post दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित हेतु दो मिनट का रखा मौन
Next post कचरा प्रबंधन हेतु बनाएं गया भवन का विधिवत हुआ उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial