April 6, 2026

बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।

Read Time:1 Minute, 34 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा पंचायत के थाना चौक के समीप में हनुमान मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश शोभायात्रा में 151 कुमारी कन्याओ ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा प्रखंड के बलुआ टोला, बीड़टोला होते हुए बहेलिया कुंडी में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल में पहुंचा। धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पंडित मुकेश झा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित की गई। आयोजन कर्ता राजकुमार मंडल ने बताया कि 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें की विभिन्न गांव से कीर्तन मंडली को बुलाया गया है। साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। कीर्तन को सफल बनाने में मनोज प्रसाद गुप्ता, बमबम गुप्ता, विशाल मंडल, दीपक गुप्ता मोनू मंडल, संजय मंडल, सुगन यादव शाहिद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post कचरा प्रबंधन हेतु बनाएं गया भवन का विधिवत हुआ उद्घाटन ।
Next post मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्र भ्रमण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial