मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर राहजनी की बढ़़ती घटना से लोग सशंकित ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कटिहार मनिहारी मुख्य पथ पर इन दिनों राहजनी की बढ़़ती घटना से आमजन सुरक्षित यात्रा को लेकर चिंतित है। बीते दिन ही नारायणपुर के पास पुलिस गस्ती दल की सक्रियता व सूझबूझ से गले से चेन छिनकर भाग रहे मोटर साईकिल सवार दो उच्चकों को पुलिस ने धर दबोचा।मंगलवार 9 -10 बजे दिन में रसूलपुर के पास एक युवक से मोटर साईकिल छीनते व मारपीट कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवक छर्रामारी (बैजनाथपुर)निवासी मो. मुशा उर्फ पिंटू ने बताया कि वह अपने घर से कटिहार के लिए निकला। मनिहारी से ही एक मोटर साईकिल पर सवार दो युवक पीछा कर रहा था।जैसे ही रसूलपुर चौक पर पहुंचा की पीछा कर रहे युवक ने आगे बढ़कर उसका रास्ता रोक कर मोटर साईकिल की चाभी घुमाकर तोड़ दी। गाड़ी छीनने के क्रम में मारपीट भी की । नोकझोंक होते देख कुछ ग्रामीण जुट गये और माजरा भांपते ही राहजनी करनेवाले उक्त दोनो युवक को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी।मनिहारी पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त युवकों को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आयी। पुलिस उक्त युवकों से पूछताछ कर सच्चाई जानने में जूट गयी है।पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
