फसल चक्र अपनाते हुए खेती करने हेतु किसानों को किया जागरूक
अशोक यादव (डडंखोरा)
प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में आगामी रबी मौसम में प्रखंड क्षेत्र में मक्का तिलहन दलहन के आच्छादन ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में हो इसको लेकर सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण निशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक सहायक तकनीकी प्रबंधक किसान सलाहकार एवं प्रखंड के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। निशांत कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगदी फसल के रूप में मक्का का आच्छादन है लेकिन इसको और थोड़ा बढ़ाने की आवश्यकता है ।लेकिन रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों और ज्यादा क्षेत्र में हो इसको बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से अपील किया की खेतों में लगातार एक ही फसल की बुवाई ना करें बल्कि फसल चक्र अपनाते हुई खेती करें। फसल चक्र अपनाने से खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति में बढ़ती है मिट्टी में जल संचय की क्षमता बढ़ती है । उन्होंने खास कर दलहनी फसलों पर विस्तार पूर्वक बताया ।दलहनी फसलों की जड़ों में राइजोबियम पाया जाता है जो वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन को जमीन तक पहुंचता है ।वहीं किसानों ने प्रखंड में मिलने वाले मक्का बीज की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया। प्रखंड से जो मक्के के बीज दिया जाता है वह अच्छे क्वालिटी के नहीं होते हैं ।जिस कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है ।इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र प्रसाद ,कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा ,किसान सलाहकार मोहम्मद शाहनवाज अहमद ,तनवीर आलम ,अमित कुमार ,अशोक कुमार यादव, राम निरंजन कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार तथा किसान राम प्रकाश महतो ,शंभू नाथ मंडल ,प्रमोद महतो, राजेश बिन, अमर यादव, परमानंद पोद्दार, चंदन कुमार गुप्ता ,देवनारायण पोद्दार ,अनिल कुमार मंडल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
