छिनतई मामले में पकड़े गए दो अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित रसूलपुर मनिहारी कटिहार पथ पर मोटरसाइकिल की छिनतई करते दो अपराधियों को ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे पुलिस ने धर दबोचा था। बुधवार को गहण पूछताछ के बाद दोनों को धारा 393 आईपीसी,कांड संख्या 204/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने बताया कि गरैया परवत्ता थाना नवगछिया निवासी रवि कुमार और अंकुश कुमार ने अमदाबाद से आ रहे है मोहम्मद मूसा को ओवरटेक कर रड से वार करते हुए बाइक छीनने का असफल प्रयास किया जिसे ग्रामीणों और मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं। इनके पास से एक पल्सर 160 बाइक, मोबाइल, लोहे का रड और लोहे का फाइटर भी जप्त किया गया है। इस अवसर पर अवर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, पीएसआई सद्दाम हुसैन मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
