May 26, 2026

मेयर ने निर्माणाधीन कार्यों का क्या निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम की ओर से लगातार शहर की रौनक में चार चांद लगाने के लिए लगातार सड़क-नाला का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर नगर निगम की मेयर भी लगातार सड़कों पर दिख रही है। आज उसी क्रम में मेयर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में चल रहे सड़क-नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मेयर ने सभी संवेदक को कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।मेयर ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा के मध्य नजर शहर के विभिन्न मुख्य सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा। ताकि दुर्गा पूजा से पहले सभी सड़कों का एवं नालों का निर्माण कर लिया जाए शहर में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा मेले में विभिन्न जिलों से लोग आते हैं। जिसको किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसको लेकर नगर निगम दिन रात एक कर विभिन्न सड़कों का निर्माण कर रही है। जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।

Previous post विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी स्थान रखती है— अपर महाप्रबंधक
Next post आरपीएफ ने तीन मोबाइल चोरों को किया रंगे हाथों गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial