आरपीएफ ने तीन मोबाइल चोरों को किया रंगे हाथों गिरफ्तार ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात आरपीएफ कटिहार ईस्ट पोस्ट और रेल पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में कटिहार स्टेशन से एक बार फिर तीन ( टी ओ पी बी ) मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के सात मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। इन तीनो लोगो को आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 स्थित चार्जिंग प्वाइंट सहित अन्य जगहों से पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये अपराधी स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लगे चार्जिंग प्वाइंटों पर गहरी नजर रखते थे। जो कोई भी वहां चार्जिंग के लिए लावारिस हालत में मोबाइल फोन रखता था।उसका मोबाइल फोन छीन लेते थे। इसकी जानकारी मिलते ही सघन अभियान के दौरान अपराधी सुरक्षा टीमों के जाल में फंस गया और पीएफ नंबर 6 पर चार्जिंग प्वाइंट पर रंगे हाथों चोरी के मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगो में पूर्णिया जिला निवासी विशाल कुमार, अररिया जिला निवासी मो रायहबर और कटिहार जिला निवासी विकास कुमार शामिल है। वही पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में कांड संख्या 287/23 धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसे रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ जीआरपी एसएचओ मो इमरान आलम, आरपीएफ एसआई अनुज कुमार एवं अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।
More Stories
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
