लायंस क्लब ने बारसोई में लगाया मेगा स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
लायंस क्लब कटिहार द्वारा बारसोई स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर मे एक मेगा स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष लायन नरेश साह, सचिव लायन आलोक सिंहा एवं पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे ने किया। लायन नरेश साह एवं आलोक सिंहा ने बताया कि शिविर का उद्द्येश्य सुदूर क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं मोतियाबिंद रोगियों को चिन्हित कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराना है। उन्होने संयुक्त रूप से कहा कि इस शिविर मे लोगों के स्वास्थ्य के जांचोपरान्त निःशुल्क दवाई के साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा भी वितरित किया गया। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि इस शिविर मे 120 से ज्यादा लोगो के आँखों की जांच की गई तथा इनमे 30 लोगों के आँखों मे मोतियाबिंद पायी गई। पूर्व अध्यक्ष सह हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि सभी का निःशुल्क ऑपरेशन कटिहार लायंस हॉस्पिटल, सिरसा मे कराया जायेगा। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे भी इस तरह के शिविर लगाए जाने का आश्वाशन दिया। इस शिविर मे ऑप्टेमिस्ट अंजन कुमार, कंपाउंडर विषय कुमार के साथ कुंदन की भूमिका सराहनीय रही। स्थानीय समाजसेवी प्रमोद चौहान ,सोनू साह ,सूरज शर्मा , शंकर साह आदि का भरपुर सहयोग रहा।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
