विधान पार्षद व महापौर ने किया सड़क का उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 खनकाह मोहल्ला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लगभग 2लाख 70हजार की राशि से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के विधान परिषद् कोष से अनुशंसि सड़क निर्माण एवं मिट्टी भराई कार्य का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों के द्वारा किया गया।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने इस उद्घाटन समारोह में बताया कि शहर से लेकर गांव तक लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमें आज अपने विधान परिषद कोष से यह सड़क का निर्माण कराया गया है यह सड़क बनना लोगों की प्रमुख समस्या थी इस सड़क के बन जाने से इस सड़क के बन जाने से अब लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।वही महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि खनकाह में और भी कई सारी सड़कें हैं जिनको नगर निगम के द्वारा बनाने की प्रक्रिया चल रही है जिससे यहां के लोगों को सड़क एवं नालों की समस्याओं से निजात मिल सके नगर निगम लगातार शहर की सभी कच्ची सड़कों का निर्माण के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। जिसका फल आने वाले समय में शहर वासियों को अवश्य ही मिलेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, स्थानीय निगम पार्षद कैलाश शर्मा, रमेश महतो, सुमन श्रीवास्तव, विनय सिंह, मनोज सरकार, एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
