त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों ने की बैठक ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
प्रखंड कार्यालय के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भवन में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड कार्यालय में आरटीपीएस, अंचल कार्यालय, शौचालय एवं स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वार्ड सदस्य संघ आंदोलन करेंगे।संघ के अध्यक्ष ने कहा कि समय रहते इन विभागों में सुधार नहीं हुआ तो आगामी 11 अक्टूबर 2023 को प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य सम्मेलन के माध्यम से आम लोगों की परेशानी जिला सहित राज्य सरकार को अवगत कराएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पंचायत स्तर पर भ्रमण को लेकर 5 सदस्य कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व के भांति गांव के विकास के लिए चलाए गए सात निश्चय योजना को पुनः चालू की जाय ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंच सके । अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रखंड के कुछ पंचायतों में बगैर कार्यकारिणी की बैठक किए योजनाएं पारित कर मनवाने तरीके से योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता , कार्यकारी सचिव केशव कुमार , वार्ड सदस्य संघ के प्रवक्ता बंटी शर्मा , मोहम्मद अशफाक आलम ,विजय कुमार सिंह ,रंजीत कुमार रजक, रविंद्र कुमार सिंह, मो मिसाल ,मो सुलफान , सिकेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
