July 20, 2026

बिजली की करंट लगने से एक महिला घायल।

Read Time:1 Minute, 7 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढा़ थाना क्षेत्र के श्री चंद कोल्ड स्टोर के समीप चल रहे फोड़ी में बिजली की करंट से महिला घायल हुए है। बताया जाता है कि दरभंगा से मखाना फोड़ी करने आये रविन्द्र शर्मा ने कहा कि बबीता देवी अचानक बिजली के तार के सम्पर्क में आ गई बिजली के झटके से गंभीर रूप से जख्मी हो गई।अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों ने महिला को उठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर फोड़ी में कम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच दहशत का माहौल हो गया है‌ । बताया जाता है कि फोड़ी में कम कर रहे मजदूरों के लिए जैसे तैसे बिजली आपूर्ति कर फोड़ी मालिकों के द्वारा काम लिया जाता है जिससे यह घटना घटित हुई है।

Previous post जनता दरबार में सात मामलों का हुआ निष्पादन
Next post त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों ने की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial