विधान पार्षद ने दिव्यांगजनो को किया चश्मा का वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग महिला एवं पुरुषों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं चश्मा का वितरण अशोक कुमार अग्रवाल विधान पार्षद के सौजन्य से सत्यभामा नेत्रालय महिला कॉलेज रोड बिनोदपुर में डॉ॰ के॰ एल॰ अग्रवाल के यहाँ किया गया। ऑपरेशन एवं चश्मा के लिए जॉच नेत्रदान पखवारा समापन समारोह के दिन ही चयन किया गया था। वितरण समारोह का आयोजन कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति के राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिन दिव्यांगो का ऑपरेशन किया गया था। उनमें चश्मा का वितरण किया गया। चश्मा मिलने पर सभी दिव्यांग प्रफुल्लित एवं खुश नजर आ रहे थे। ओर सबों ने विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल जी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों एवं दीव्यांगो के बीच मोदी जी का जन्मदिन भी मिठाइयों का वितरण कर किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ•चन्द्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, चंचल सोनी, रंजन राय, आनंद कुमार, गुलशन कुमार, लक्ष्मी देवी, मुकेश साह , जुली देवी, ममता देवी, सुनीता देवी,मो॰ फिरोज, राजू,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
