May 26, 2026

श्रद्धा भाव से पूजे गए भगवान बाबा विश्वकर्मा, लोगों ने की पूजा अर्चना

Read Time:1 Minute, 35 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्रों में विश्व को कर्म प्रदान करने वाले भगवान बाबा विश्वकर्मा की पूजा बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दरमियान रामपुर, कालसर, ढेरुआ, बलुआ सहित जगरनाथपुर पंचायत के केलाबाड़ी गांव प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के आवास में बड़े श्रद्धा भाव के साथ शिल्पी भगवान बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद एक दूसरे के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वही विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा अर्चना की एवं प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटी। साथ ही लोहा पार्ट्स की दुकान, डेकोरेशन, आरा मशीन, आटा चक्की सहित अन्य छोटे बड़े सभी दुकानों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की गई। मौके पर कई प्रतिष्ठानों में पंडित को बुलाकर पूजा कराई गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय का माहौल बना था।

Previous post विधान पार्षद ने दिव्यांगजनो को किया चश्मा का वितरण
Next post महिला सशक्तिकरण के बढ़ावा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial