May 26, 2026

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 38 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत भवन के परिसर में मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया प्राणपुर के द्वारा भारत सरकार के आदेश अनुसार आयोजित किया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम। प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर पंचायत भवन के परिसर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार मधुकर एवं सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के अमृत कलश योजना के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्राणपुर पंचायत भवन से दिल्ली में बनने वाली शहीद स्मारक हेतु मिट्टी एवं चावल एकत्र किया गया, इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह सीएफएल भोला कुमार सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के फील्ड ऑफिसर गणेश कुमार एवं सीएसपी संचालक संजय कुमार शाह के साथ प्राणपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य पंच सदस्य समिति सदस्य एवं जीविका दीदी के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।

Previous post नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महिला मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया अभिनंदन।
Next post जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, डीएम ने ग्रामीणों से किया संवाद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial