June 26, 2026

जीजा साले के बीच हुई मारपीट में बीच-बचाव कर रहे एक व्यक्ति की हुई मौत

Read Time:1 Minute, 37 Second

Reporting by वी के रस्तोगी ,सीतापुर |

जनपद सीतापुर की लहरपुर तहसील के मोहल्ला बागवानी टोला में स्थानीय निवासी जीजा साले के बीच आपस में किसी बात को लेकर भयंकर कहासुनी हुई और इस कहासुनी के उपरांत दोनों में मारपीट होने लगी। इसी मारपीट में बीच बचाव करने पहुंचे एक स्थानीय व्यक्ति को गंभीर चोटे आई और इसके उपरांत उसकी मृत्यु हो गई मृतक का नाम मासूम अली बताया जाता है, मारपीट की सूचना पर पहुंची लहरपुर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की ,प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उसकी मृत्यु हो गई, उस व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इन परिस्थितियों को देखते हुए लहरपुर पुलिस के द्वारा काफी भारी संख्या में पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कराई गई तथा अतिरिक्त पुलिस बल की वहीं रोक कर घटनास्थल को सील किया गया एवं जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पक्ष को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा करवाने के लिए भेज दिया है।

Previous post आरटीओ कार्यालय सीतापुर में हुआ वाहन विक्रेता डीलरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next post कटिहार में लावारिस लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी पुलिस छानबीन में जुटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial