November 22, 2026

दिनदहाड़े मुंशीफ के यहां लाखों रुपये और जेवरात की हुई चोरी।

Read Time:2 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार न्यायालय में पदस्थापित मुंशीफ निशा कुमारी के यहां सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। इस बात की प्रथम जानकारी दोपहर में न्यायालय कर्मी द्वारा बच्चों को स्कूल से आने के साथ चली और उक्त कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना न्यायिक अधिकारियों को दिया। वही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ सहायक थानाध्यक्ष अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर जुट कर गहन छानबीन करने लगे। गौरतलब है की मुंसिफ निशा कुमारी और उनके पति प्रथम श्रेणी नायक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा भी कटिहार में ही पदस्थापित है। न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा ने बताया कि अपने लॉकर आदि निरीक्षण करने के बाद ही सही आंकड़ा का पता लग सकता है पर कम से कम चोरों के द्वारा 15 लाख से अधिक का नुकसान किया है। चोरी की सूचना पर सभी न्यायिक पदाधिकारी श्री वर्मा के घर पहुंचे थे। जिनमे इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त था। गोरतलब है कि इसके पूर्व भी इसी घर में रेहान रजा मजिस्ट्रेट के समय भी चोरी हो चुकी है। वही इसके अलावा मुख्य नायिक दंडाधिकारी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी के यहां भी चोरी हो चुकी है। उक्त क्षेत्र में सभी बड़े अधिकारियों का घर होने के बाद भी ऑफिसर्स कॉलोनी आज की तारिक मे सुरक्षित नही है। समाचार प्रेषण तक फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहु्ँच गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Previous post नदी में नहाने के क्रम में 12 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत।
Next post सघन मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण का शुभारंभ डीडीसी व सिविल सर्जन ने किया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial